फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women spending the night on committees by lighting bonfires for fertilizer

Jhansi News: खाद के लिए अलाव जलाकर समितियों पर रात गुजार रहीं महिलाएं

Fri, 06 Dec 2024 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Women spending the night on committees by lighting bonfires for fertilizer
- सुबह समिति खुलते ही जल्दी नंबर आने के चक्कर में समिति के बाहर बैठकर कर रहीं इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। ग्राम तालौड़ में किसानों को खाद का संकट झेलना पड़ रहा है। ऐसे में मजबूरन किसान महिलाएं समिति पर रात गुजारने को मजबूर हैं, आलम यह है कि भरी सर्दी में ठंड से बचने के लिए अलाव जलकर मजबूरी में रात काट रही हैं। महिलाओं का कहना है कि सुबह जैसे ही खाद वितरण शुरू होगा, जो सबसे पहले लाइन में लग जाएंगी। वहीं, कई महिलाएं तो रात में ही लाइन लगाकर वितरण के लिए बैठी हैं, जिससे नंबर न बिगड़े। पिछले तीन दिन से महिलाएं रात में भी सर्दी के मौसम में आग के सहारे लाइन लगाकर बैठी हुई हैं लेकिन खाद नसीब नहीं हुई। दिन-रात डेरा डालने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। कभी मशीन खराब हो गई तो कभी खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है।
पिछले करीब तीन दिन पहले सहकारी समिति पर एक ट्रक करीब 500 बोरी खाद आई। खाद के वितरण के लिए तालौड़ गांव सहित आसपास की करीब एक दर्जन गांव के किसानों ने समिति पर नंबर लगा दिया और खाद के वितरण का इंतजार करने लगे। समिति के अधिकारियों ने कहा कि सुबह 10 बजे से खाद का वितरण होगा। लोगों ने सुबह 5 बजे से ही लाइन लगा दी और अपने बारी का इंतजार करने लगे। जब 10 बजे अधिकारी आए और उन्होंने मशीन को चालू किया लेकिन मशीन चालू नहीं हुई। अचानक मशीन खराब हो गई, इसके बाद लोगों को बताया गया कि अब वितरण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने पूरे दिन इंतजार किया रात में भी अलाव जलाकर लाइन में बैठकर मशीन सही होने का इंतजार किया। यह हालत पिछले तीन दिनों से हैं, जहां पर किसान समिति पर डेरा डाले हुए हैं। दिन-रात डेरा डालने के बाद भी किसान एक-एक बोरी के लिए मोहताज हो रहा है। लेकिन उसे कभी विभाग की अव्यवस्थाओं तो कभी तकनीकी खराबी के कारण खाद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम तालौड़, खजूरी बझेरा, सिमरिया सय, दासना, पांडोरी अनेक ग्रामों के किसान खासकर महिलाएं अलाव जलाकर भूखे रहकर रात-दिन लाइन लगाकर खाद की आशा में बैठे हैं। किसान रामकिशोर राजपूत, चरण सिंह दांगी, नरसिंह बुंदेला, दीनदयाल, महेश चौरसिया, हरिशंकर, राजेश चौरसिया, लालदास राजपूत आदि किसानों ने कहा कि किसानों को खाद दिलाई जाए नहीं तो किसानों की खेती बर्बाद हो जाएगी। किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव केके चतुर्वेदी का कहना है। समिति पर खाद आ गई है 500 बोरी खाद उपलब्ध है लेकिन खाद वितरण के लिए दी गई पॉश मशीन खराब हो गई है। उसे सही करवाने के लिए विभाग को लिखा गया है।

इस संबंध में एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तालौड़ सहकारी समिति की मशीन खराब हो गई है। समिति पर नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। नायब तहसीलदार बैठे हुए हैं, मशीन ठीक होते ही खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed