फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women power run will be run nari shakti

महिला सम्मान के लिए वूमेन पावर रन में दौडे़गी ‘नारी शक्ति’

Thu, 04 Mar 2021 07:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Women power run will be run nari shakti
झांसी। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से पांच किलोमीटर तक वूमेन पावर रन का आयोजन किया जा रहा है। सुबह सात बजे से दौड़ शुरू होगी। दौड़ में महिला प्रशासनिक अफसर, पुलिस की महिला अफसर, सामाजिक संगठन की महिलाएं, महिला खिलाड़ियों के साथ ही विद्यालय की छात्राएं भाग लेंगी।
विज्ञापन

दौड़ के जरिए बालिकाएं अपने गौरव तथा महिलाएं अपने सशक्तीकरण, सम्मान के लिए, बेटी बचाओ, स्वचेतना, स्वाभिमान की रक्षा का संदेश देगी। दौड़ का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू होकर चित्र चौराहा, प्रदर्शनी मैदान, इलाइट चौराहा, जीवनशाह तिराहा, रानी लक्ष्मीबाई पार्क, पुरानी तहसील, खंडेराव गेट, आशिक चौराहा, आंतिया तालाब, बीकेडी चौराहा से होती हुई मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होगी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में समापन कार्यक्रम होगा। जिसमें बालिकाओं का आत्मरक्षा के साथ ही कानूनी जानकारी को मुहैया कराया जाएगा। दौड़ में पहला छह स्थान हासिल करने वाली धावकों को पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, बीस अन्य को भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारी सशक्तीकरण के तहत वूमेन पावर रन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए सभी महिलाओं व बालिकाओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed