फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women murder case advocate life time jail

महिला की हत्या में अधिवक्ता को आजीवन कारावास

Wed, 10 Mar 2021 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Women murder case advocate life time jail
झांसी। अपर सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या दो ओमवीर की अदालत ने महिला की हत्या में दोष सिद्घ होने पर एक अधिवक्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पचास हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी देवेंद्र पांचाल के अनुसार टीकमगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने बड़ागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री की शादी टीकमगढ़ जिले में रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पति परेशान करने लगा। पुत्री ने टीकमगढ़ न्यायालय में केस कर दिया था। इसी बीच उसकी मुलाकात झांसी के थाना बड़ागांव क्षेत्र निवासी अधिवक्ता राघवेंद्र राजौरिया से हो गई थी। केस की पैरवी के चलते अधिवक्ता ने उसकी पुत्री से संबंध बना लिए। इसके बाद बड़ागांव लाकर पत्नी के रूप में रख लिया। समय बीतने के बाद दोनों के बीच केस की पैरवी व गाड़ी को लेकर झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

13 जनवरी 2014 को पिता ने घर जाकर दोनों को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। 14 जनवरी को खबर मिली कि उसकी पुत्री जली अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुत्री ने बयान में बताया कि राघवेंद्र ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने राघवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान मंगलवार को दोष सिद्घ होने पर अदालत ने दोषी पाए जाने पर अभियुक्त राघवेंद्र को हत्या में आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण व दुष्कर्म के मामले में जमानत खारिज
झांसी। विशेष न्यायालय पॉक्सो व स्पेशल जज पॉक्सो अभय श्रीवास्तव की न्यायालय से नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आरोपी की जमानत खारिज की है।
विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो चंद्रप्रकाश शर्मा के अनुसार थाना सकरार निवासी एक व्यक्ति ने 4 जुलाई 2020 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को 13 जून को नरेश उर्फ गोलू भगाकर दिल्ली ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया था। मंगलवार को अभियुक्त की ओर से जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed