फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Allegation of demanding a bribe under the crop insurance scheme; video goes viral.

Jhansi News: फसल बीमा योजना में रिश्वत मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

Fri, 11 Sep 2026 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Allegation of demanding a bribe under the crop insurance scheme; video goes viral.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। मऊरानीपुर के ककवारा और बुढ़ाई गांवों में सर्वेयरों पर फसल सर्वे के लिए पांच हजार से आठ हजार रुपये मांगने का आरोप है। किसानों ने इसका वीडियो बनाया और भुगतान के स्क्रीनशॉट भी लिए हैं।
ककवारा के किसान ओमकार दीक्षित और हर्ष दीक्षित ने उपनिदेशक कृषि से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि निजी कंपनी के दो युवकों ने अधिक बीमा राशि के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पैसे न देने पर ओमकार का सर्वे नहीं हुआ। ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाने पर आरोपी भाग गए। किसानों ने कड़ी कार्रवाई और सही सर्वे की मांग की है। डीडी कृषि बुद्धदेव द्विवेदी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने किसानों से ऐसी मांग की सूचना कृषि विभाग को देने की अपील की।
विज्ञापन

बुढ़ाई गांव में वसूली
बुढ़ाई गांव के छत्रपाल सिंह ने बताया कि अगस्त और सितंबर 2026 में भारी बारिश से उनकी उड़द और मूंगफली की फसलें नष्ट हो गईं। सर्वेयरों ने आठ हजार रुपये मांगे और पैसे न देने पर कम नुकसान दिखाने की धमकी दी। चार हजार रुपये में सर्वे पर सहमति बनी। इसमें 3500 रुपये नकद और 500 रुपये विष्णु कुमार शर्मा के फोन पे पर भेजे गए। किसानों ने उप निदेशक से दोबारा सर्वे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed