फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women molested in Rajdhani Express, youths ran away after ruckus

Jhansi News: राजधानी एक्सप्रेस में महिलाओं से छेड़छाड़, हंगामा होने पर भागे युवक

Thu, 15 Jun 2023 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women molested in Rajdhani Express, youths ran away after ruckus
- शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार की रात राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहीं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। महिलाओं के मुताबिक आरोपियों की उम्र पच्चीस से तीस साल के करीब थी। हालांकि इनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस घटना में अवैध वेंडरों का हाथ माना जा रहा है। महिलाओं को धमकाया भी गया था। जब कोच में मौजूद यात्रियों ने विरोध किया तो यह सभी युवक झांसी रेलवे स्टेशन पर उतरकर भाग गए। वहीं परिजनों की शिकायत के बाद भी रेलवे पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बंगलुरू-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में सिंकदराबाद से झांसी के लिए एक पुरुष व तीन महिलाओं के चार टिकट बुक किए गए थे। पुरुष यात्री ने किन्हीं कारणों से यात्रा नहीं की, इस पर तीन महिलाएं बच्चों के साथ ट्रेन के बी-7 कोच की सीट नंबर 43,45 व 46 पर सवार होकर आ रहीं थीं। इसी दरम्यान रात में ट्रेन में कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें धमकाया भी गया। इस पर महिलाओं ने फोन से सूचना अपने परिजनों को दी। शोर सुनकर सहयात्री भी जाग गए। इस पर ट्रेन के मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर पहुंचने पर सभी आरोपी गाड़ी से उतरकर भाग गए। माना जा रहा है यह अवैध वेंडर थे।वहीं, महिलाओं के परिजनों का कहना है कि ट्वीट के जरिये घटना की सूचना रेल प्रशासन को दी गई थी। बावजूद, किसी तरह की मदद नहीं मिली। इस पर उन्होंने गहरा आक्रोश भी जताया।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि उनके पास घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं पहुंची। हालांकि, मामले की जानकारी जुटाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमकर हो रही अवैध वेंडिंग
झांसी। झांसी का वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन हो या यहां से गुजरने वाली ट्रेनें, सभी में जमकर अवैध वेंडिंग हो रही है। यह अवैध वेंडर मौका पाकर आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में तमिलनाडु एक्सप्रेस में हुई लूट की घटना में भी कथित वेंडर का नाम सामने आया था। जबकि, राजधानी एक्सप्रेस में हुई छेड़खानी की घटना का आरोप भी वेंडरों पर लगा है। बता दें कि अवैध वेंडर अक्सर आईआरसीटीसी की फर्जी टीशर्ट में भी नजर आते हैं, जिससे आम यात्री इन्हें पहचान नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed