फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women helps on the road for kangana ranaut

कंगना के लिए सड़क पर उतरीं झांसी की महिलाएं, कांग्रेस ने किया लक्ष्मीबाई से तुलना का विरोध

Sun, 13 Sep 2020 03:24 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
Women helps on the road for kangana ranaut
समर्थन में महिला संगठन - फोटो : अमर उजाला

कंगना रणौत के समर्थन में लगातार महिला संगठन और लोग सड़क पर उतर रहे हैं। शनिवार को आसरा सोसाइटी की महिलाओं ने इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी ओर महिला कांग्रेस कमेटी ने कंगना की रानी लक्ष्मीबाई से तुलना करने पर विरोध जताया।

विज्ञापन


शनिवार को आसरा सोसाइटी की सदस्याओं ने इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अध्यक्ष पूजा शर्मा ने कहा कि अकेली महिला सच के लिए लड़ रही है। महाराष्ट्र सरकार को उनका समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्य की हमेशा विजय हुई है। इस लड़ाई में कंगना रणौत की ही जीत होगी। इस मौके पर बंटी शर्मा, मोनिका गुर्जर, दीपा यादव, सुनीता चौहान, प्रियंका गुप्ता, वर्षा साहू, रीता, मीना, वंदना रायकवार, किरन, सीमा तिवारी, अर्पणा द्विवेदी, कुसुम कुशवाहा, सीमा शर्मा, उर्मिला पटेरिया, संगीता जोशी, पूनम वर्मा, शोभा सिंह, शिवम साहू, नेहा रायकवार, कीर्ति शाक्य, आरती शर्मा, संतोष कुमार निषाद, हेमा कुशवाहा, नीलू, दिव्यलता, प्रीति रायकवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभा पाल के नेतृत्व में कंगना का विरोध किया। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई से कंगना की तुलना करने पर विरोध किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शमशाद बेगम, जिलाध्यक्ष सरला सिंह भदौरिया, मुन्नी कनौजिया, शहनाज, आशिया सिद्दकी, कल्याणी, रोज मैरी, मुन्नी, शबीना खान, निशाद अंजुम, सोनू करोसिया, शबीहा, समीमा बानो, इंद्रा, नीरज, शाकिरा, कुसुम यादव, सुमन यादव, सीमा शर्मा, विवेक वाजपेयी, इम्तियाज हुसैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed