फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women farmers should become self-reliant in animal husbandry, kitchen gardening, and milk production.

Jhansi News: महिला किसान पशुपालन, किचन गार्डन और दुग्ध उत्पादन में बनें आत्मनिर्भर

Sat, 17 Oct 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Women farmers should become self-reliant in animal husbandry, kitchen gardening, and milk production.
ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय किसान वर्ष-2026 के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र खिरिया मिश्र में शुक्रवार को महिला किसान दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य महिला किसानों को पशुपालन, किचन गार्डन और दुग्ध उत्पादन से आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला किसानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जनपद के कई गांवों से महिलाओं ने इसमें भाग लिया। उन्होंने कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की तकनीकी जानकारी सुनी। महिलाओं ने अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। प्राविधिक सहायक श्रुति मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया और प्रेरणास्रोत बनने को कहा। प्राविधिक सहायक रिशु उपाध्याय ने महिलाओं को एकजुट होने का महत्व समझाया। उन्होंने समाज और परिवार में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।
विज्ञापन


आत्मनिर्भरता और शिक्षा पर बल
कृषि वैज्ञानिक सरिता देवी ने महिलाओं को किचन गार्डन बनाने, अचार और मुरब्बा तैयार कर आय बढ़ाने की प्रेरणा दी। वैज्ञानिक अनुज गौतम ने पशुपालन से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी। जनपद स्तरीय महिला नोडल अधिकारी उपमा गौतम ने महिलाओं के शिक्षित होने को आवश्यक बताया। उन्होंने महिलाओं से कृषि विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने को कहा। उपमा गौतम ने कृषि में पुरुषों के साथ पूर्ण सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। प्रगतिशील महिला कृषक कलावती, विशाखा देवी, फूलाबाई, उर्मिला और रामकुंवर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed