फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women employees will be in command of five polling booths in the city

महिला कर्मचारियों के हाथों में होगी शहर के पांच पोलिंग बूथों की कमान

Wed, 05 Jan 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Women employees will be in command of five polling booths in the city
झांसी। आगामी विधान सभा चुनावों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष वोटरों से अधिक होने के कारण शहर के पांच पोलिंग बूथों की कमान महिला कर्मचारियों के हाथों में सौंपी जाएगी। इन बूथों पर कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिला पुलिस कर्मचारियों को दी जाएगी। बूथों पर वोट डालने के लिए आने वाली महिला वोटरों का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

विधान सभा चुनावों की तारीख का एलान होने से पहले ही जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियाें में जुट गया है। इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए वोटर आईकॉन भी बनाया गया है। मतदान के लिए शहर में 424 पोलिंग बूथों को बनाया गया है। जिसमें से पांच पोलिंग बूथों पर महिला वोटरों की संख्या पुरुष वोटरों से अधिक होने के कारण इन बूथों को महिला बूथ घोषित किया गया है। जिसके तहत सीपरी बाजार स्थित आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के दो बूथ, मंडी समिति का एक बूथ, गरिया फाटक स्थित निर्मला कांवेंट स्कूल का एक बूथ के साथ ही पानी वाली धर्मशाला स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज को महिला बूथों के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि पुरुषों से अधिक वोटर होने के कारण पांच पोलिंग बूथों को महिला बूथ घोषित किया गया है। इन बूथों पर महिला कर्मचारियों की तैनाती होगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिला सुरक्षा कर्मियों के हाथों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed