फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women beautifying themselves with Australian dry fruits

Jhansi News: ऑस्ट्रेलियाई मेवे से सौंदर्य संवार रहीं महिलाएं

Sat, 19 Oct 2024 04:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Women beautifying themselves with Australian dry fruits
- जैविक उत्पादों से हाइड्रा और कोरियन फेशियल, हेयर ट्रीटमेंट की बढ़ी डिमांड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बदलते दौर में सुंदरता के पैमाने भी बदल रहे हैं। रसायन युक्त फेस क्रीम, तेल, फेस वॉश से चेहरे की चमक खो रही है। लेकिन अब महिलाएं सौंदर्य को बरकरार रखने वाला ऑस्ट्रेलियाई मेवा का इस्तेमाल कर रहीं हैं। इस करवाचौथ पर महिलाएं रसायन मुक्त जैविक उत्पादों से ही फेस और हेयर ट्रीटमेंट ले रहीं हैं। ब्यूटी पार्लरों में हाइड्रो, कोरियन फेशियल और नैनोप्लास्टिया हेयर ट्रीटमेंट महिलाओं को खूब भा रहा है।
ब्यूटी पार्लरों पर अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं। जिनमें मेहंदी, वैक्स, फेशियल, करवाचौथ मेकअप शामिल हैं। एक ही जगह पूरा पैकेज मिलने से महिलाएं बहुत खुश हैं। एडवांस बुकिंग भी इसके लिए कर चुकी हैं।
विज्ञापन

हाइड्रा और कोरियन फेशियल की बढ़ी मांग
ब्यूटी पार्लर संचालक ऑर्गेनिक उत्पाद इनमें उपयोग लेते हैं। हाथ व मशीन दोनों से फेशियल किया जाता है। मशीन चेहरे की पांच-छह परतों तक जाकर रंगत बढ़ाती है। जिससे लंबे समय तक यह टिका रहता है। शुरुआती कीमत 2500 रुपये होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेचुरल लुक दे रहा नैनोप्लास्टिया हेयर ट्रीटमेंट
महिलाओं में रुखे-बेजान, झड़ने, उलझे बालों की समस्या अधिक रहती है। इसके लिए बालों में स्मूदनिंग, रिवाउंडिंग, स्ट्रेटनिंग जैसे ट्रीटमेंट कराती हैं। धूप, धूल, गंदगी और पॉल्यूशन से कम समय में बालों की चमक खो जाती हैं। नैनोप्लास्टिया से बाल मुलायम, कोमल और लम्बे समय तक नेचुरल लुक देते हैं। बालों को पूरा प्रोटीन मिलता है। सभी उत्पाद जैविक रहते हैं।
वर्जन-
करवाचौथ पर सजना-संवरना अच्छा लगता है। ब्यूटी पार्लर में पूरा पैकेज मिल जाता है। मेहंदी, मेकअप एक जगह ही हो जाता है। - रचना वर्मा
कामकाजी महिला हूं। भाग-दौड़ के कारण बालों का रखरखाव नही कर पा रही हूं। करवाचौथ पर बालों का ट्रीटमेंट लेने के लिए आई हूं। - नम्रता साहू
सोशल प्लेटफॉर्म पर महिलाओं में कोरियन फेसियल का बहुत क्रेज है। करवाचौथ पर महिलाओं की बहुत भीड़ देखने को मिल रही हैं। - ईशा अरोड़ा, संचालिका, ईशा सैलून, जीवनशाह तिराहा
नैनोप्लास्टिया हेयर ट्रीटमेंट ऑर्गेनिक प्राेडक्ट से बना हुआ है। बालों को इससे भरपूर प्रोटीन मिलता है। बाल लंबे समय तक नेचुरल, कोमल, मुलायम बने रहते हैं। - पूजा पचौरी, संचालिका, मीनाक्षी दत्त सैलून, जीवनशाह तिराहा
जैल नेल एक्सटेंशन की अभी बहुत मांग हैं। ये एक्रेलिक नेल एक्सटेंशन की तुलना में कोमल, आसानी से लगाए व हटाए जा सकते हैं। हल्का वजन जो कि न के बराबर इनमें होता है। - विपिन वर्मा, संचालक, ब्राइडल ड्रीम सैलून, बीकेडी रोड, सिविल लाइंस
महिलाएं और युवतियां आई लैश एक्सटेंशन भी बहुत पसंद कर रही हैं। मनुष्य के सिर के बालों से निर्मित होती हैं। 25-30 दिनों तक एक बार में काम कर जाती हैं। इनकी कीमत 1500-2000 रुपये तक होती है।- सार्थक सहगल, संचालक, लुकवुक सैलून, जोकनबाग रोड, सिविल लाइंस



जैविक उत्पाद जो बढ़ा रहे खूबसूरती
मैकाडामिया ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला एक ड्राई फ्रूट है। इससे हेयर ऑयल बनाया जाता है जो बालों की चमक बढ़ाता है। सब्जी के रूप में इस्तेमाल होने वाले मुरार से एंटी एजिंग फेशियल किया जा रहा है। लेवेंडर और रोजमैरी के फूलों से बना तेल लंबे समय तक बालों को मुलायम रखता है। समुद्री शैवालों के अर्क से चेहरे की खूबसूरती बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed