{"_id":"5a3576f74f1c1b97678c1ff7","slug":"women-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से महिला का बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से महिला का बैग चोरी
Jhansi
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
marriage thief
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के विवाहघर से एक महिला का बैग चोरी हो गया। इसमें जेवरात, रुपये व मोबाइल रखे हुए थे। गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बालिका बैग ले जाते नजर आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आवास विकास निवासी सोहेल खान की 14 दिसंबर को एक विवाहघर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस शादी में बंग्लूरू निवासी दूल्हे के भाई और भाभी भी शामिल थे। इसी बीच एक बालिका बैग दूल्हे की भाभी का बैग लेकर भाग गई। बैग में सोने आभूषण, मोबाइल व रुपये रखे थे। बैग नदारद देख महिला घबरा गई। इसके बाद बैग की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने गया तो एक लाल जैकेट पहने बालिका बैग ले जाते नजर आई। पुलिस ने बालिका की खोजबीन शुरू कर दी है। शादी समारोह के दौरान रिश्तेदारों के साथ फोटो ख्ंिाचाते भी नजर आई। इसे दूल्हे के रिश्तेदार से लेकर परिजन भी नहीं पहचान सके। सीपरी थानाध्यक्ष गगन गौड़ का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।
पिछले सप्ताह नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत इलाहाबाद बैँक चौराहा स्थित गार्डन में एक सिपाही का सगाई कार्यक्रम चल रहा था। यहां से भी एक बालिका सिपाही की मौसी का जेवरात व रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गई थी। इसके पहले आंतिया तालाब स्थित एक गार्डन से भी एक महिला का बैग चोरी चला गया था। पुलिस इन मामलों में आज तक खुलासा नहीं कर सकी।