{"_id":"63c66d549de41a57040d0dd6","slug":"woman-sprinkled-kerosene-on-herself-after-reaching-the-collectorate-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा बेटी की तलाश में मां: पुलिस की कार्यशैली से नाराज महिला ने खुद पर छिड़का मिट्टी का तेल, आग लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा बेटी की तलाश में मां: पुलिस की कार्यशैली से नाराज महिला ने खुद पर छिड़का मिट्टी का तेल, आग लगाने की कोशिश
Tue, 17 Jan 2023 03:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 17 Jan 2023 03:11 PM IST
सार
पीड़ित महिला का कहना है उसने बेटी को बरामद करने के लिए कई बार पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने उसे अनसुना कर दिया। पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर वह मंगलवार मिट्टी के तेल से भरी बोतल लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंच गई और बोतल से पूरा तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला दीपिका साहू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नाबालिग बेटी के पुलिस से बरामद न होने से परेशान होकर उन्नाव गेट निवासी एक महिला ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। यह देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उससे मिट्टी का तेल की बोतल छीन ली। महिला थाना से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पीड़ित महिला दीपिका साहू निवासी उन्नाव गेट बाहर का कहना है उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी को दिसंबर महीने में जितेंद्र रायकवार कुमार निवासी सुकवा ढुकुवां कॉलोनी, सिविल लाइंस अगवा कर ले गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया लेकिन, उसके बाद से उसकी बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
उसने बेटी को बरामद करने के लिए कई बार पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने उसे अनसुना कर दिया। इसकी कार्यशैली से नाराज होकर वह मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे मिट्टी के तेल से भरी बोतल लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंच गई और बोतल से पूरा तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया। आग लगाने से पहले ही उसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। महिला को महिला थाना लाया गया है।
विज्ञापन