फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman returning home with vegetables dies due to bike collision

सब्जी लेकर घर लौट रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत

Thu, 24 Feb 2022 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman returning home with vegetables dies due to bike collision
झांसी। बड़ागांव के पारीछा पुलिस चौकी के पास एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था जहां उसकी बुधवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बराठा निवासी हरदास सिंह यादव की पत्नी शांति देवी (60) मंगलवार शाम को घर से सब्जी खरीदने को निकली थीं। शाम करीब साढ़े सात बजे सब्जी खरीदकर वह घर वापस लौट रहीं थीं। जैसे ही वह परीछा पुलिस चौकी के पास पहुंचीं पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शांति देवी सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं। सिर पर उनके काफी चोट आ गई। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। घायल अवस्था में उनको मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक बाइक सवार के बारे में मालूम नहीं चल सका है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed