{"_id":"67671de636780213a40baaf4","slug":"woman-murdered-by-throwing-her-from-the-terrace-after-nine-months-of-marriage-named-report-filed-against-four-including-husband-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-458294-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विवाह के नौ माह बाद छत से फेंककर महिला की हत्या, पति समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विवाह के नौ माह बाद छत से फेंककर महिला की हत्या, पति समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद के कुम्हार का कुआं इलाके में शादी के महज नौ माह बाद शुक्रवार शाम विवाहिता की छत से फेंककर हत्या कर दी गई। मायके पक्ष ने दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर हत्या का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर नवाबाद थाने में पति, ससुर समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ससुर आगरा में सिपाही के तौर पर तैनात है।
नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर पति विवेक, पिता भरत, सास बबिता एवं ननद शिवानी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
जालौन के नदीगांव निवासी गोविंद यादव ने छोटी बेटी मोहनी (24) की शादी 14 फरवरी 2024 को नवाबाद के कुम्हार का कुआं गांव निवासी विवेक यादव से की थी। विवेक का पिता भरत यादव आगरा में सिपाही है। गोविंद के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद से ससुराल वाले पांच लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। न मिलने पर बेटी को मारते-पीटते थे। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल जाकर समझाया बुझाया। वह लोग पैसे देने को राजी हो गए लेकिन कुछ महीने की मोहलत मांग रहे थे। इसके बाद भी ससुराल के लोग मानने को राजी नहीं थे। शुक्रवार को मोहिनी ने मां को फोन करके बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। यह सुनकर मायके के लोग कुछ घंटे में झांसी आ पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ससुराल वाले लाश छोड़कर भाग निकले। पिता के मुताबिक, मोहिनी के शरीर पर चोट के निशान थे। छत से नीचे फेंककर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन