फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman injured in debris dies after five days

Jhansi News: मलबे में दबकर घायल महिला की पांच दिन बाद मौत

Thu, 15 May 2025 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in debris dies after five days

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली के सैंयर गेट बाहर मस्जिद के पास मलबा गिराए जाते समय दीवार की चपेट में आकर घायल महिला ने पांच दिन बाद दम तोड़ दिया। पति का अभी उपचार चल रहा है।

थाना समथर के बहादुरपुर गांव की रहने वाली वंदना (35) पति नरेंद्र बरार के साथ शिवाजी नगर में किराया का कमरा लेकर रहती थी। वंदना और नरेंद्र मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते थे। 9 मई को वह दोनों सैंयर गेट बाहर मस्जिद के पास मलबा हटाने का काम कर रहे थे। अचानक दीवार उन दोनों पर गिर पड़ी। हादसे में दोनों घायल हो गए। खासी मशक्कत कर दोनों बाहर निकाले जा सके थे। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बुधवार को वंदना की मौत हो गई। वंदना के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed