फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman injured in collision with uncontrolled bike dies

Jhansi News: बेकाबू बाइक की टक्कर से घायल महिला ने तोड़ा दम

Wed, 22 Jan 2025 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in collision with uncontrolled bike dies

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। एक माह पहले बेकाबू बाइक की टक्कर से घायल महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला बाजार में खरीदारी करने गई थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गए थे।



ललितपुर के थाना मदनपुर के ग्राम बिरोंदा निवासी किसान मलखान सिंह की पत्नी हुकुम रानी (49) खरीदारी करने के लिए 18 दिसंबर को मड़ावरा गई हुई थी। इसी दौरान, बाजार में पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर वहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। तब से वह यहां भर्ती थी और हालत नाजुक बनी हुई थी। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। महिला के चार बेटे और चार बेटियां हैं। दो बच्चों की शादी हो चुकी है और बाकी अविवाहित हैं। महिला की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी से हुई बाइक सवारों की पहचान



मृतका के बेटे रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि मां को टक्कर मारने वाली बाइक पर दो युवक सवार थे। वह बहुत तेजी से गाड़ी चला रहे थे। टक्कर मारने के बाद वह मौके से भाग गए, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। घटना के कुछ दिनों बाद जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तब युवकों की तस्वीर सामने आई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दिए गए हैं। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed