फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman found hanging in Jhansi husband accused of murder

प्रेम कहानी का दुखद अंत: रोते हुए मिली थी नेहा, पहली मुलाकात के बाद ही आ गई थी घर, अब फंदे से लटकर दे दी जान

Fri, 04 Nov 2022 07:31 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 07:31 PM IST
सार

लड़की का कहना था कि उसके माता-पिता नहीं है और वह अनाथ है। शैलेंद्र ने बताया कि इस पर वह लड़की को अपने साथ घर ले आया। बाद में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद पता चला कि लड़की मऊरानीपुर के बुखारा की रहने वाली है और उसकी मां भी है।
 

विज्ञापन
Woman found hanging in Jhansi husband accused of murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के कृष्णा नगर निवासी शैलेंद्र साहू की पत्नी नेहा (26) का शुक्रवार को घर में शव फंदे पर झूलता हुआ मिला। पति शैलेंद्र ने बताया कि सात साल पहले वह मऊरानीपुर से ट्रेन से झांसी आ रहा था। उसके साथ ट्रेन में एक लड़की भी सवार थी। ओरछा स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर वह लड़की रोते हुए नल से पानी पी रही थी। पूछने पर उसने बताया कि उसके पीछे चार लड़के लगे हुए हैं। उसने खाना भी नहीं खाया है। इस पर लड़की को खाना खिलाया। झांसी स्टेशन पर लड़की ने साथ चलने की जिद पकड़ ली। 

विज्ञापन


लड़की का कहना था कि उसके माता-पिता नहीं है और वह अनाथ है। शैलेंद्र ने बताया कि इस पर वह लड़की को अपने साथ घर ले आया। बाद में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद पता चला कि लड़की मऊरानीपुर के बुखारा की रहने वाली है और उसकी मां भी है।
विज्ञापन


पति ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपनी ड्यूटी पर गया था। इसके कुछ समय बाद मकान मालिक का फोन आया। उसने नेहा के फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। इस पर वह घर वापस गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed