फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman farmer killed by lightning

बिजली गिरने महिला की मौत

Mon, 27 Sep 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman farmer killed by lightning
बंगरा(झांसी)। बंगरा के थाना कटेरा क्षेत्र में आने वाले यारा देहात क्षेत्र में बिजली गिरने से महिला किसान की मौत हो गई। शनिवार में अचानक से मौसम खराब होने से तेज गरज के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन

शनिवार शाम चार बजे पार्वती (48) पत्नी रघुवीर यादव कनवासी कटेरा के यारा की खेत पर कार्य करते समय बिजली गिरने से मौत हो गई। उनके पति 14 बीघा जमीन के काश्तकार हैं। उन पर तीन लाख रुपये का केसीसी कर्ज है। इसी वर्ष बिटिया की शादी भी करनी थी। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ित परिजनों को 72 घंटे के अंदर सहायता देने की मांग की। उप जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने भी आश्वासन देते हुए कहा कि शासन द्वारा पूरी मदद की जाएगी। इस मौके पर मुन्ना लाल यादव, रामस्वरूप यादव, कैलाश यादव, रघुवीर यादव, जितेंद्र यादव, मनी यादव, मोनू यादव, जय हिंद, महेंद्र, बीरन, अजीत, अमर सिंह, रामसेवक, रामसहाय यादव, प्रहलाद यादव, प्रीतम यादव, प्यारेलाल बेधड़क, गजेंद्र सिंह यादव, शिव नारायण सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed