फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman crushed to death by dumper

Jhansi News: डंपर से कुचल कर महिला की मौत

Sun, 16 Feb 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by dumper
एरच। नातिन की शादी में शामिल होने के लिए भतीजे के साथ शनिवार को बाइक से जा रही महिला की डंपर की टक्कर लगने से मौत हो गई। पल भर में ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। महिला की मौत से घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कठर्री निवासी किशना देवी (55) पत्नी प्रहलाद यादव शनिवार सुबह 07 बजे भतीजे के साथ बाइक से एरच में नातिन की शादी में शामिल होने जा रही थीं। बाइक को गोरा निवासी उनकी बहन का बेटा संतोेष यादव चला रहा था। वह एरच-बैंदा मार्ग पर पानी की टंकी के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से तेज गति से बालू भरकर आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक के अनियंत्रित होने से किशना देवी डंपर के पहिया के नीचे आ गईं। इससे किशना देवी की घटना स्थल पर ही कुचलकर मौत हो गई जबकि बाइक चालक संतोष बाल-बाल बच गया। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। आसपास खेतों में मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। थाना अध्यक्ष नीलेश कुमारी ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पल भर में मातम में बदलीं शादी की खुशियां

बहन की नातिन के पांव पूजने के लिए गांव कठर्री से एरच विवाह घर में बाइक से जा रही किशना देवी की मौत की सूचना मिली तो पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। आननफानन शादी की सभी रस्में पूरी कर विदाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम
घर से सुबह सात बजे किशना देवी यह कर भतीजे के साथ निकली थीं कि वह जल्द ही नातिन के पांव पूज कर वापस आकर खाना बनाएंगी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वह शादी समारोह तक पहुंचने से पहले ही दुर्घटना की शिकार हो गईं। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed