{"_id":"5c8bfdc1bdec221424306803","slug":"woman-committed-suicide-with-lover-before-killed-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पति की हत्या की, फिर प्रेमी के साथ दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पति की हत्या की, फिर प्रेमी के साथ दे दी जान
Sat, 16 Mar 2019 01:02 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित तौर पर प्रेमी के साथ पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी ने शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरगुवां के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़िया निवासी मनकू कुशवाहा ने अपनी पुत्री (मृतका) पूजा की शादी तालबेहट निवासी एक युवक से कर दी थी। दोनों में सामंजस्य नहीं बन सका और वह एक- दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद पूजा की दूसरी शादी 11 फरवरी 2019 को थाना चिरगांव अंतर्गत चमराय मोंठ निवासी सुनील पुत्र आशाराम कुशवाहा से कर दी गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पूजा का थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम बरीकलां निवासी पुष्पेंद्र से प्रेम प्रसंग चलता था। इस कारण शादी के लगभग एक माह बाद 12 मार्च को पुष्पेंद्र चिरगांव स्थित पूजा की सुसराल में उसका मौसेरा भाई बन कर गया। सुनियोजित योजना के तहत पुष्पेंद्र वहां से वापस लौट आया।
विज्ञापन
अगले दिन 14 मार्च को पूजा अपने पति सुनील के साथ मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला अंतर्गत ओरछा घूमने गए। यहां चकरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम मड़ोर में स्थित सिद्ध बाबा आश्रम के पास सुनील पर तमंचे से फायर कर दिया गया, जिसकी उपचार के लिए झांसी लाते समय मौत हो गई।
इसके बाद पूजा अपने प्रेमी के साथ वहां से भाग गई। सुनील की मौत के बाद उसके पिता की तहरीर पर पूजा और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद ओरछा पुलिस ने पूजा एवं पुष्पेंद्र के कुछ परिजनों को शंका होने पर पूछताछ के लिए बैठा लिया। इसी दौरान दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली।