फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A woman created ruckus at the marriage of a loco pilot in Jhansi

Jhansi News: लोको पायलट के निकाह में पहुंची महिला, दूल्हे को पति बताकर किया हंगामा

Mon, 11 Dec 2023 12:33 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 11 Dec 2023 12:33 AM IST
सार

एक लोको पायलट के निकाह समारोह में हंगामा हो गया। समारोह में बच्ची के साथ पहुंची एक महिला ने आरोप लगाया कि लोको पायलट पहले उससे शादी कर चुका है और वह उसे छोड़कर भाग गया था।

विज्ञापन
A woman created ruckus at the marriage of a loco pilot in Jhansi
crime news woman - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को प्रेमनगर थाने में आयोजित एक लोको पायलट के निकाह समारोह में हंगामा हो गया। समारोह में बच्ची के साथ पहुंची एक महिला ने आरोप लगाया कि लोको पायलट पहले उससे शादी कर चुका है और वह उसे छोड़कर भाग गया था। महिला ने बताया कि वह राजस्थान में लोको पायलट पर मुकदमा भी दर्ज करा चुकी है।

विज्ञापन


महिला निकाह रोके जाने पर अड़ गई। वहां उसकी किसी ने नहीं सुनी, इस पर महिला थाने पहुंच गई। थाने में युवक और उसके पिता को बुला लिया गया। लेकिन, दोनों पक्षों के दस्तावेज देखने के बाद युवक और पिता को जाने दिया गया। इसके बाद निकाह की अन्य रस्में हुईं।
विज्ञापन


राजस्थान में भरतपुर के रहने वाले एक युवक ने अलवर में रहकर बीटेक की पढ़ाई की थी। बीटेक पूरा करने के बाद साल 2021 में उसकी रेलवे में लोको पायलट के पद पर नियुक्ति हो गई थी। रविवार को युवक का झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी सहकर्मी के साथ निकाह समारोह था। लोको पायलट भरतपुर से धूमधाम से बरात लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच अलवर निवासी एक महिला अपनी बच्ची के साथ वहां पहुंच गई। महिला ने बताया कि अलवर में पढ़ाई करने के दौरान युवक के उससे संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी। इस पर पति ने उसे मौखिक तलाक देकर युवक से उसका निकाह करा दिया था। इसके बाद वह युवक के साथ रहने लगी थी और उसने एक बेटी को भी जन्म दिया था। कुछ साल साथ रहने के बाद युवक उसे छोड़कर चला गया था।

महिला ने बताया कि उसने युवक के खिलाफ राजस्थान में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसे लेकर महिला ने निकाह समारोह में हंगामा खड़ा कर दिया। यहां उसकी सुनवाई न होने पर वह प्रेमनगर थाना पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने युवक और उसके पिता को थाने में बुला लिया। पुलिस के सामने महिला युवक के साथ शादी के कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी का इकरारनामा नहीं हुआ था।

हालांकि, महिला ने युवक पर दर्ज कराई एफआईआर और मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान की कॉपी पुलिस को दिखाई। जबकि, युवक ने महिला द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक संबंधी आदेश की कॉपी पुलिस के सामने रखी। थाने में तकरीबन दो घंटे तक महिला और युवक के बीच रस्साकसी चलती रही। बाद में पुलिस ने युवक और उसके पिता को जाने दिया।


प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि महिला के पास युवक से शादी करने का कोई साक्ष्य नहीं था। महिला ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर की कॉपी दिखाई है। जबकि, युवक ने इस मुकदमे में कोर्ट से गिरफ्तारी पर लगी रोक संबंधी दस्तावेज दिखाए हैं। इसके अलावा महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed