फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman accused of selling three minor sisters could not be released

Jhansi News: तीन नाबालिग बहनों को बेचने की आरोपी महिला की नहीं हो पाई रिहाई

Sat, 12 Aug 2023 11:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of selling three minor sisters could not be released
- न्यायालय ने खारिज कर दी जमानत अर्जी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तीन नाबालिग बहनों को ओडिशा से लाकर झांसी में बेचने की आरोपी महिला की जेल से रिहाई नहीं हो पाई है। अपर सत्र न्यायाधीश जयतेंद्र कुमार की अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तेज सिंह गौर ने बताया कि बबीना थाने के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह ने 28 जून 2023 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उन्हें बाल कल्याण समिति के माध्यम से सूचना मिली थी कि ओडिशा के जिला सुंदरगढ़ की महिला डॉली कौर वहां से तीन नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर झांसी ले आई थी और यहां उसने नाबालिगों को एक-एक लाख रुपये में बेच दिया था। यहां तक कि उनकी जबरन शादी तक करा दी गई थी। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को बरामद कर उनके बयान दर्ज किए थे। नाबालिगों ने भी अपने बयान में महिला पर लगे आरोपों की पुष्टि की थी। इस पर आरोपी महिला डॉली कौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। महिला ने जेल से रिहाई के लिए जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिसे न्यायालय ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed