फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   without permission construct petrol pump building seal jda team

बिना अनुमति के निर्माणाधीन पेट्रोल टैंक व इमारत सील

Sun, 29 Dec 2019 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
without permission construct petrol pump building seal jda team
पेट्रोल पंप की निर्माणाधीन इमारत को सील करती जेडीए की टीम। - फोटो : REPORTERS
झांसी। झांसी ग्वालियर मार्ग के अंबावाय स्थित पेट्रोल पंप की इमारत को बिना मानचित्र व बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के निर्माण कराया जा रहा था। साथ ही पंप पर टैंक का निर्माण भी कराया जा रहा था। जेडीए ने इमारत के स्वामी को कई बार कारण बताओ नोटिस दिया था। लेकिन स्वामी द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई। इस पर शनिवार को जेडीए ने उसे सील कर दिया।
विज्ञापन

झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहर के अवैध निर्माणों पर कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में अंबावाय में बिना मानचित्र व मानक के विपरीत इमारत का निर्माण कराया जा रहा था साथ ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल टैंक का भी निर्माण कराया गया था। जेडीए की ओर से पेट्रोल पंप स्वामी संजय अग्रवाल को कई बार नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोककर जवाब देने को कहा था। लेकिन पेट्रोल पंप स्वामी ने निर्माण कार्य को जारी। जिसके चलते जेडीए उपाध्यक्ष ने पेट्रोल पंप की इमारत को सील करने का आदेश जारी किया था। शनिवार को जेडीए अमले ने पेट्रोल पंप की इमारत को सील कर दिया। इस मौके पर इस मौके पर झांसी विकास प्राधिकरण के एटीपी जितेंद्र सिंह, अवर अभियंता घनश्याम तिवारी, शोभा राम शर्मा, संजय गुप्ता, जय शंकर सिंह व कर्मचारी संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में जेडीए के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पेट्रोल पंप स्वामी ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही पेट्रोल टैंक व इमारत का निर्माण कराया जा रहा था। नोटिस जारी करने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया था। पेट्रोल पंप की इमारत को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed