फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Without officer govenment mujium

अब अधिकारी विहीन हो गया राजकीय संग्रहालय

Thu, 01 Jul 2021 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Without officer govenment mujium
झांसी। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा राजकीय संग्रहालय अब अधिकारी विहीन हो गया है। संग्रहालय की उपनिदेशक आशा पांडे बुधवार को सेवानिवृत्त हो गई हैं। शासन की ओर से अभी तक संग्रहालय की जिम्मेदारी किसी भी अधिकारी को सौंपी नहीं गयी है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड का एकमात्र संग्रहालय पिछले काफी समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण संग्रहालय की 16 वीथिकाओ में से लगभग 6 वीथिकाएं ही पर्यटकों को दिखाई जाती रहीं हैं। पिछले कुछ दिनों पूर्व कर्मचारियों के अभाव के कारण संग्रहालय को बंद कर दिया गया था। लेकिन जिला प्रशासन के दखल के चलते पुन: पर्यटकों के लिए संग्रहालय खोल दिया गया। अब बुधवार को संग्रहालय की उपनिदेशक भी सेवानिवृत्त हो गई। लेकिन उनका चार्ज शासन ने न तो किसी अधिकारी को दिया और न ही उप निदेशक पद पर किसी अधिकारी को स्थानांतरित किया। इस संबंध में सेवानिवृत्त उपनिदेशक आशा पांडे ने बताया कि संग्रहालय के चार्ज के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

संग्रहालय के विकास पर होगी अहम बैठक
तमाम परेशानियों से जूझ रहे संग्रहालय को विकसित करने के लिए 5 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय में अहम बैठक होगी। इसमें जेडीएए नगर निगमए होमगार्ड सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में संग्रहालय को आकर्षक बनाने के लिए कार योजना तैयार की जाएगी। साथ ही पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं विकसित करने के लिए भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed