{"_id":"60dcd8a68ebc3e9ec7470634","slug":"without-officer-govenment-mujium-jhansi-news-jhs198424097","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अधिकारी विहीन हो गया राजकीय संग्रहालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अधिकारी विहीन हो गया राजकीय संग्रहालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा राजकीय संग्रहालय अब अधिकारी विहीन हो गया है। संग्रहालय की उपनिदेशक आशा पांडे बुधवार को सेवानिवृत्त हो गई हैं। शासन की ओर से अभी तक संग्रहालय की जिम्मेदारी किसी भी अधिकारी को सौंपी नहीं गयी है।
बुंदेलखंड का एकमात्र संग्रहालय पिछले काफी समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण संग्रहालय की 16 वीथिकाओ में से लगभग 6 वीथिकाएं ही पर्यटकों को दिखाई जाती रहीं हैं। पिछले कुछ दिनों पूर्व कर्मचारियों के अभाव के कारण संग्रहालय को बंद कर दिया गया था। लेकिन जिला प्रशासन के दखल के चलते पुन: पर्यटकों के लिए संग्रहालय खोल दिया गया। अब बुधवार को संग्रहालय की उपनिदेशक भी सेवानिवृत्त हो गई। लेकिन उनका चार्ज शासन ने न तो किसी अधिकारी को दिया और न ही उप निदेशक पद पर किसी अधिकारी को स्थानांतरित किया। इस संबंध में सेवानिवृत्त उपनिदेशक आशा पांडे ने बताया कि संग्रहालय के चार्ज के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है।
संग्रहालय के विकास पर होगी अहम बैठक
तमाम परेशानियों से जूझ रहे संग्रहालय को विकसित करने के लिए 5 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय में अहम बैठक होगी। इसमें जेडीएए नगर निगमए होमगार्ड सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में संग्रहालय को आकर्षक बनाने के लिए कार योजना तैयार की जाएगी। साथ ही पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं विकसित करने के लिए भी चर्चा होगी।