{"_id":"3797762f1cbf0058e687b4b9b47329c3","slug":"with-her-children-s-shameful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के साथ बच्चों ने की शर्मनाक हरकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची के साथ बच्चों ने की शर्मनाक हरकत
ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। फिल्म, टीवी सीरियल व इंटरनेट के माध्यम से समाज में आ रही विकृतता का बच्चों पर कितना दुष्प्रभाव पड़ रहा है इसका खुलासा हाल में ही घटी एक घटना से उजागर हुआ। मामला सुनकर कप्तान भी सन्न रह गए और महिला थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए।
हुआ यह कि एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे उसकी सात वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। वह दौड़ कर उसके पास आई और बोली पड़ोस के तीन लड़के लड्डू खिलाने के लिए घर ले जा रहे हैं।
चूंकि तीनों बच्चे 11-12 वर्ष की उम्र वाले थे, इसलिए उसने सामान्य तौर पर जाने को कह दिया। करीब आधा घंटे बाद बाद बेटी रोती हुई आई। पूछने पर उसने बताया कि तीनों ने लड्डू खिलाने की बात झूठ बोली थी। उन्होंने ले जाने के बाद गलत हरकत की, जिस पर उसने झगड़ते हुए एक की अंगुली में काट लिया।
विज्ञापन
काटने पर वह चीखा तो सभी भाग गए। मामले की गंभीरता को देख एसएसपी ने तुरंत महिला कांस्टेबल से लड़की की बात करवाई। इसके बाद महिला थानाध्यक्ष को मामले की जांच करके कार्रवाई के आदेश दिए।
महिला थानाध्यक्ष का कहना है कि नाबालिग के थाने पर पहुंचने की सूचना तो आई थी, मगर शाम तक कोई नहीं आया है। वहीं, प्रेमनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसा कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं है।