{"_id":"64e611c83f6ba54939008b66","slug":"window-glass-shattered-during-stone-pelting-on-shatabdi-express-in-jhansi-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा; अब तक 35 घटनाएं आ चुकी हैं सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा; अब तक 35 घटनाएं आ चुकी हैं सामने
Wed, 23 Aug 2023 07:34 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 23 Aug 2023 07:34 PM IST
सार
ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। अब झांसी में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की खबर सामने आई है। इस हमले में किसी यात्री को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को नई दिल्ली से चलकर झांसी होते हुए भोपाल जा रही गाड़ी संख्या 12001 शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया गया। यह घटना ग्वालियर के पास सिथौली-संदलपुर रेलखंड के बीच हुई। गनीमत रही कि इससे किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ। बाद में ट्रेन के झांसी पहुंचने पर खिड़की की मरम्मत कर इसे आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
बता दें कि ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले पांच माह के दरम्यान भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव की 35 घटनाएं हो चुकी हैं। पथराव के आरोपों में पिछले दिनों आरपीएफ ने कुछ लोगों को पकड़ा भी था। बावजूद, ट्रेनों पर पथराव जारी है।
विज्ञापन