फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will start the work of Erich dam soon: Dinesh

एरच बांध का काम जल्द शुरू कराएंगे : दिनेश

Wed, 31 May 2023 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Will start the work of Erich dam soon: Dinesh
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सिंचाई राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने पांच साल से ठप पड़ी एरच बांध परियोजना का काम जल्द दोबारा से शुरू कराने की बात कही है। मंगलवार को झांसी आए राज्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि एरच बांध परियोजना कई जांच में फंसी होने से आगे नहीं बढ़ पा रही थी। पानी की जरूरत देखते हुए जांच जारी रहने के साथ ही कार्य भी आरंभ कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के साथ यहां काम शुरू करा दिया जाएगा।
बता दें, इस बांध परियोजना की शुरुआती लागत करीब 600 करोड़ रुपये थी लेकिन, अब लागत बढ़कर करीब 1200 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यहां अभी पचास फीसदी काम ही पूरा हो सका है, जबकि इससे डिफेंस कॉरिडोर एवं हर घर जल योजना को पानी दिया जाना है। राज्यमंत्री दिनेश ने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की समस्या को देखते हुए सूखाग्रस्त इलाकों तक नहर पहुंचाने की योजना पर सरकार काम कर रही है। पांच साल के दौरान काफी हद तक काम पूरा कराया गया। अब इनका विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई सिंचाई खंड के पास काम न होने के सवाल पर कहा कि इनको केन-बेतवा लिंक परियोजना के साथ मिला दिया जाएगा। इसके पहले राज्यमंत्री ने सर्किट हाउस सभागार में विभागीय कामों की समीक्षा की। कचनौंदा और भौरट बांध का काम पूरा न होने पर नाराजगी जताई। कहा, समय पर काम पूरा न होने से बांध की लागत बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सालाें से एक जगह पर जमा बाबुओं के पटल बदले जाएंगे। बैठक में अधीक्षण अभियंता संजीव झा, एक्सईएन माताटीला मोहम्मद फरीद, बेतवा प्रखंड एक्सईएन उमेश कुमार, सिद्धार्थ कुमार सिंह, अरविंद सचान, विजय कुमार, अभियंता एसके सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed