{"_id":"659063d9105df723540a0a86","slug":"will-get-the-gift-of-11-government-high-schools-under-construction-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-8234-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: निर्माणाधीन 11 राजकीय हाईस्कूलों की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: निर्माणाधीन 11 राजकीय हाईस्कूलों की मिलेगी सौगात
विज्ञापन
2024 का लोगो लगेगा
आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को दूर दराज के विद्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नए साल में जिले में 11 राजकीय हाईस्कूल की सौगात मिल जाएगी। वर्तमान में इन विद्यालयों की इमारतों का काम अंतिम चरण में चल रहा है। यह सभी राजकीय हाईस्कूल जिले के विभिन्न ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में निर्मित कराए जा रहे है।
जिले के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए कुछ वर्ष पूर्व ग्राम साढ़ूमल, ककौरिया, डोंगराकलां, मैनवारा, जामनुधाना कलां, सिंगेपुर, करमुहारा, कड़ेसराकलां, भीकमपुर, बसतगुवां और देवगढ़ में राजकीय हाईस्कूल खोले जाने की कार्ययोजना बनाई गई थी। इसका उद्देश्य था कि आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में न जाने पड़े।
शासन ने उक्त कार्ययोजना को स्वीकृति दे दी थी। जिसके बाद उक्त राजकीय हाईस्कूल की इमारतों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। वर्तमान में इन राजकीय हाईस्कूल की इमारतों का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। नए साल में इनका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नए साल में इन 11 राजकीय हाईस्कूल विद्यालयों की इमारतें बनकर तैयार हो जाएंगी और इनमें कक्षा का संचालन भी शुरू हो जाएगा। विद्यालय के संचालन होने से इस क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए काफी सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
जिले में अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में 11 राजकीय हाईस्कूल का निर्माण कराया जा रहा है। नए साल में विद्यालय की इमारतें हैंडओवर होने की पूरी उम्मीद है। जिसके बाद इन विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक