फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife's head broken with rolling pin, young man commits suicide by swallowing poison

Jhansi News: पत्नी का बेलन से फोड़ा सिर, युवक ने जहर निगलकर दी जान

Sat, 10 Aug 2024 06:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Wife's head broken with rolling pin, young man commits suicide by swallowing poison
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। स्कूल से बच्चों को लाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में पति ने पहले पत्नी का बेलन से मारकर सिर फोड़ दिया। इसके बाद खुद भी जहर निगल लिया। शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।


निवाड़ी के सिमरा गांव निवासी रामसहाय (30) पुत्र राजाराम खेती-किसानी करके जीविकोपार्जन करता था। परिजनों के मुताबिक, राम सहाय एक अगस्त को शराब पीकर घर लौटा। घर में पत्नी समेत अन्य परिजन मौजूद थे। पत्नी ने रामसहाय से बच्चों को स्कूल से लेकर आने को कहा। इस बात पर रामसहाय भड़क उठा। पत्नी के जोर देने पर उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। गुस्से में आकर रामसहाय ने बेलन से पत्नी के सिर पर वारकर दिया। इससे पत्नी घायल होकर लहूलुहान हो गई। राम सहाय अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तब वह अचेत हाल में पड़ा था। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक, 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में दो बेटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed