फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife rape accused to husband

पति ने पत्नी के साथ बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध

Sun, 13 Dec 2020 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Wife rape accused to husband
झांसी। थाना बबीना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ पति ने इंदौर में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि दहेज में बीस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जाता रहा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बबीना क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी इंदौर में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते रहे। दहेज में बीस लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसे धमकाते रहे। इसी बीच महिला का आरोप है उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। किसी तरह वह ससुराल से मायके आकर उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी। पुलिस से शिकायत के बाद बबीना पुलिस ने इंदौर के थाना राजेंद्र नगर निवासी पति हर्षल पांडेय, सास वंदना पांडेय, ससुर दिनेश कुमार पांडेय, जेठ दौलत पांडेय, जेठानी सपना पांडेय, ननद हर्षिता पांडेय पर कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed