फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife gave a sound thrashing to the mistress found with her husband.

Jhansi News: पति के साथ मिली प्रेमिका को पत्नी ने जमकर पीटा

Wed, 02 Sep 2026 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Wife gave a sound thrashing to the mistress found with her husband.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड पर ''पति-पत्नी और वो'' के चक्कर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पति को कथित तौर पर प्रेमिका के साथ घूमते देख पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पत्नी ने बिना मौका गंवाए पति की प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पति पत्नी के चंगुल से हाथ छुड़ाकर मौके से भाग खड़ा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड पर अचानक शुरू हुए इस हंगामे को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पत्नी के गुस्से और मारपीट के बीच पति महिला को छोड़कर अपनी जान बचाकर नौ दो ग्यारह हो गया। सड़क पर हुए इस हंगामे के कारण बस स्टैंड परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

घटना के दौरान वहां मौजूद किसी प्रत्यक्षदर्शी ने पूरे मामले का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला दूसरी महिला की पिटाई करती हुई साफ नजर आ रही है। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि युवक का चालान करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------------
मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ''''पति-पत्नी और वो'''' के चक्कर में सड़क पर ही हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। अपने पति को कथित तौर पर प्रेमिका के साथ घूमते देख पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। पत्नी ने बिना मौका गंवाए पति की प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौका पाकर पति पत्नी के चंगुल से हाथ छुड़ाकर मौके से भाग खड़ा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस स्टैंड पर अचानक शुरू हुए इस हंगामे को देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पत्नी के गुस्से और मारपीट के बीच पति महिला को छोड़ अपनी जान बचाकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। सड़क पर हुए इस हंगामे के कारण काफी देर तक बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी प्रत्यक्षदर्शी ने पूरे ड्रामे का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला दूसरी महिला की पिटाई करती हुई नजर आ रही है। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि युवक का चालान का कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed