{"_id":"6aca9695c026f95cbf0b84e9","slug":"wholesale-prices-of-sugar-pulses-and-jaggery-have-risen-in-jhansi-jhansi-news-c-11-jhs1019-895152-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में शक्कर, दालों, गुड़ के थोक दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में शक्कर, दालों, गुड़ के थोक दाम बढ़े
विज्ञापन
झांसी। नवरात्र शुरू होने से पहले शक्कर, दालों और गुड़ के थोक दामों में उछाल आा है। पिछले कुछ दिनों में काजू और बादाम के दाम भी बढ़ गए हैं। दुकान संचालकों के अनुसार त्योहारों के कारण मांग बढ़ने से कीमतों में वृद्धि हुई है।
सुभाषगंज के थोक दुकान संचालक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि शक्कर के दाम पांच से सात दिन में नौ रुपये बढ़ गए हैं। सात दिन पहले 48 रुपये किलो बिकने वाली शक्कर अब 57 रुपये किलो हो गई है। अरहर की दाल 10 दिन में 15 रुपये महंगी होकर 130 रुपये से 145 रुपये किलो पहुंच गई है। मूंग की छिलका वाली दाल 88 रुपये से 102 रुपये किलो हो गई है। मूंग की धुली दाल भी 100 रुपये से 114 रुपये किलो हो गई है। चना दाल 10 दिन पहले 75 रुपये किलो थी, जो अब 95 रुपये किलो बिक रही है। गुड़ के दाम भी सात दिन में 57 रुपये से बढ़कर 63 रुपये किलो हो गए हैं।
सूखे मेवों के दाम भी बढ़े
काजू और बादाम के थोक दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुकान संचालक के अनुसार 20 दिन पहले काजू 900 रुपये किलो था। आज इसकी कीमत 1,050 रुपये किलो हो गई है। बादाम की कीमत भी लगभग 200 रुपये किलो बढ़ गई है। पहले थोक में बादाम 1,000 रुपये किलो था, जो अब 1,200 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन
बाक्स-
त्योहारों के कारण बढ़ी मांग
दुकान संचालक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि महंगाई बढ़ने का मुख्य कारण त्योहार हैं। नवरात्र के कारण शक्कर और दालों की मांग में तेजी आई है। मांग बढ़ने और उत्पादन कम होने से कीमतों में एकदम उछाल आई है। यह स्थिति उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय है।