{"_id":"6ac9534e8171a095a10bf3c1","slug":"nirahua-conveys-a-political-message-with-the-song-bulldozer-baba-is-crushing-them-the-mafia-is-gasping-for-breath-jhansi-news-c-11-1-hsr1004-894730-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ‘बुलडोजर बाबा चाप रहे हैं, माफिया हांफ रहे हैं’ गीत से निरहुआ ने दिया सियासी संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ‘बुलडोजर बाबा चाप रहे हैं, माफिया हांफ रहे हैं’ गीत से निरहुआ ने दिया सियासी संदेश
विज्ञापन
- गराैठा के भाजपा विधायक की ओर से मोंठ में आयोजित दंगल के मंच से गूंजे ‘बुलडोजर बाबा’ के बोल
- सपा नेता दीपनारायण के प्रभाव वाले क्षेत्र में अभिनेता निरहुआ की मौजूदगी और गीत चर्चा का विषय बने
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कस्बा मोंठ में शुक्रवार को आयोजित विराट दंगल में पहलवानों के दांव-पेच के साथ सियासत का रंग भी देखने को मिला। भाजपा नेता, पूर्व सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने चर्चित गीत ‘बुलडोजर बाबा चाप रहे हैं, माफिया हांफ रहे हैं’ की प्रस्तुति देकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार के राजनीतिक संदेश को मंच से सामने रखा।
खास बात यह रही कि गरौठा के भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत की ओर आयोजित यह दंगल उस क्षेत्र में हुआ, जहां कभी पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव का खासा राजनीतिक प्रभाव था। ऐसे में दंगल के मंच पर निरहुआ की मौजूदगी और गीत के बोल स्थानीय राजनीतिक संदर्भों में भी चर्चा का विषय बने। सांस्कृतिक आयोजन के मंच से इस गीत की प्रस्तुति ने दंगल को खेल और मनोरंजन से आगे सियासी संदेश का मंच भी बना दिया।