फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Alert in Jhansi over Delhi protests. police guard opposition leaders homes.

Jhansi News: दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर झांसी में अलर्ट, विपक्षी नेताओं के घरों पर पुलिस का पहरा

Sat, 10 Oct 2026 03:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Alert in Jhansi over Delhi protests. police guard opposition leaders homes.
हाउस अरेस्ट .... कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन&nbs
झांसी। दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को झांसी में भी पुलिस अलर्ट रही। शहर में कई प्रमुख विपक्षी नेताओं के आवास के बाहर पुलिस तैनात रही। रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ाने के साथ ही कई ट्रेनों में भी चेकिंग की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें पूरे दिन घर में नजरबंद रखा और बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन

अन्य विपक्षी नेताओं ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की बात कही। चंदा होटल के पास स्थित प्रदीप जैन आदित्य के आवास पर दोपहर में ही नवाबाद थाना पुलिस पहुंच गई। पूर्व मंत्री के मुताबिक, उन्हें शुक्रवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होना था। इसकी तैयारी भी पूरी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार पूछने के बावजूद पुलिस उन्हें रोकने का कारण नहीं बता सकी। मंदिर जाते समय भी पुलिस उनके साथ रही। हालांकि, उनके पुत्र गौरव जैन तीन दिन पहले ही दिल्ली चले गए। वहीं, कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं के आवास के बाहर भी पुलिस की निगरानी रही।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अयान अली के छनियापुरा स्थित आवास पर भी पुलिस पहुंच गई। उनको भी घर से नहीं निकलने दिया गया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद खान को भी नगरा स्थित आवास से पुलिस ने बाहर निकलने नहीं दिया। उधर, देर-रात रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग भी की गई। रेलवे स्टेशन के आसपास भी सतर्कता बरती गई। पुलिस अफसरों का कहना है कि सतर्कता एवं सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed