फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Several trains passing through Jhansi, including the Bhopal Express, will remain cancelled today.

Jhansi News: भोपाल एक्सप्रेस सहित झांसी से गुजरने वाली आज कई ट्रेनें रहेंगी रद

Sat, 10 Oct 2026 03:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Several trains passing through Jhansi, including the Bhopal Express, will remain cancelled today.
झांसी। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास शनिवार की सुबह चार से दोपहर दो बजे तक सड़क जाम और काफी ट्रैफिक की आशंका है। इसके चलते रेलवे मुख्यालय ने कई ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया रेलवे मुख्यालय ने यातायात सलाह (ट्रैफिक एडवाइजरी) जारी की है। जिसके तहत कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया ट्रेन संख्या 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस उदयपुर सिटी, ट्रेन संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 12155 रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस शुक्रवार को रानी कमलापति से निरस्त रही। ट्रेन संख्या 20155 डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली शुक्रवार को निरस्त रही। वापसी में ट्रेन संख्या 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति शनिवार को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 09309 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन शुक्रवार को निरस्त रहने के कारण वापसी में ट्रेन संख्या 09310 (हजरत निजामुद्दीन-इंदौर) शनिवार को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 12415 (इंदौर-नई दिल्ली) शुक्रवार को निरस्त रहने के कारण वापसी में ट्रेन संख्या 12416 नई दिल्ली- इंदौर) शनिवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकौशल रद रहेगी
ट्रेन संख्या 12247 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन शुक्रवार को निरस्त रहने के कारण वापसी में ट्रेन संख्या 12248 हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस शनिवार को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या गाड़ी संख्या 22181 (जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन) शुक्रवार को निरस्त रहने के कारण ट्रेन संख्या 22182 (हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर शनिवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 12189 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रहने के कारण हजरत निजामुद्दीन 12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर शनिवार को निरस्त रहेगी।

घर से निकलने से पहले जानकारी हासिल कर लें
ट्रेन संख्या 12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति शुक्रवार को निरस्त रहने के कारण ट्रेन संख्या 12122 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर शनिवार को निरस्त रहेगी। मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति शुक्रवार को निरस्त रहने के कारण हजरत निजामुद्दीन-मानिकपुर शनिवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 22221 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन राजधानी शुक्रवार को निरस्त रहने के कारण ट्रेन संख्या 22222 हजरत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस शनिवार को भी निरस्त रहेगी। पीआरओ ने बताया किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की हेल्पलाइन 139, एनटीईएस एप से जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed