फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When wife refused to drink alcohol, husband committed suicide by hanging himself.

Jhansi News: पत्नी ने शराब पीने से किया मना तो पति ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 15 Nov 2023 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
When wife refused to drink alcohol, husband committed suicide by hanging himself.
देर रात दोस्तों के साथ पार्टी कर लौटा था घर
विज्ञापन


फोटो फाइल, पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजनों की



अमर उजाला ब्यूरो

बरुआसागर। सीपरी बाजार थाना इलाके में पत्नी से हुए विवाद के बाद इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सोमवार की देर रात दोस्तों के साथ पार्टी मनाकर घर लौटा था। इसी को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
बरुआसागर निवासी रामप्रकाश का पुत्र दीपेश तिवारी (38) रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) में इंजीनियर था। वह अपने परिवार के साथ सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के प्रेमगंज में किराये के मकान में रह रहा था। सोमवार की शाम वह घर से दोस्ताें से मिलने के लिए निकला था। इसके बाद उसने दोस्तों के साथ पार्टी की। रात तकरीबन साढ़े दस बजे दीपेश शराब पीकर घर पहुंचा। इसे लेकर उसका पत्नी रिंकी से विवाद हो गया। इस बीच दीपेश अपने कमरे में चला गया। जबकि, पत्नी रिंकी अपने बच्चे को दूध पिलाने लगी। थोड़ी देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो दीपेश पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। यह देख पत्नी चीख-पुकार मचाने लगी, जिसे सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। रस्सी को काटकर दीपेश को नीचे उतारा गया। तब तक उसकी सांस चल रही थी। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि शराब को लेकर दीपेश और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। नशे में होने के कारण दीपेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन




दीपेश के पिता रामप्रकाश की 2021 में मृत्यु हो गई थी। दो भाइयों में दीपेश छोटा था। उसका बड़ा भाई अश्वनी प्राइवेट जॉब करता है। जबकि, एक बहन शादीशुदा है। दीपेश की मां कृष्णा देवी बरुआसागर में रहती हैं। दीपक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed