फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When mother refused to marry his girlfriend, the student slit his throat

Jhansi News: मां ने प्रेमिका से शादी करने को मना किया तो छात्र ने काटा गला

Fri, 05 Jul 2024 06:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
When mother refused to marry his girlfriend, the student slit his throat
- पांच दिन पहले चला गया था घर से, लहूलुहान अवस्था में मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना थाना इलाके में प्रेमिका से शादी से मना करने पर छात्र ने खुद का गला काट लिया। लहूलुहान अवस्था में छात्र घर के पास पड़ा मिला। हालांकि, परिजनों ने अज्ञात बदमाशों पर धारदार हथियार से उस पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
बीएचईएल निवासी रामसिंह का पुत्र वीरसिंह उर्फ करन (19) सरकारी स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ता है। पुलिस के अनुसार, वीरसिंह अपनी बहन की सहेली से प्यार करता है। दोनों के बीच बातचीत होती है। वीरसिंह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है, लेकिन उसकी मां शादी के लिए तैयार नहीं है। पांच दिन पहले मां ने वीरसिंह को उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया था। इस पर मां ने वीरसिंह को डांटते हुए उसमें थप्पड़ जड़ दिए थे। इससे गुस्सा होकर वीर सिंह घर से निकल गया था। शाम को घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। मां से गुस्सा होकर वीरसिंह अपनी बहन राखी की ससुराल चला गया था। तीन दिन बाद परिजनों को उसके बहन के घर होने का पता चला गया था। इसके बाद वह मामा धर्मेंद्र के घर ग्राम बुढ़ेरा चला गया था। बृहस्पतिवार को परिजनों को उसके मामा के घर होने की जानकारी मिल गई थी। इस पर वह दोपहर में बुढ़ेरा से अपने घर के लिए रवाना हुआ था। घर पहुंचने से पहले ही वीरसिंह ने अपना गला ब्लेड से काट लिया। जब लोगों ने उसको लहूलुहान अवस्था में देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी। इस पर परिजन और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर बीएचईएल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, वीरसिंह की मां और पिता रामसिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने मामा के घर से लौट रहा था। इसी दरम्यान दो युवक आए और बेटे को पकड़कर धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। वारदात के बाद दोनों युवक भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीओ सदर स्नेहा तिवारी का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि वीरसिंह एक लड़की से बातचीत करता था। वह उससे शादी करना चाहता है, लेकिन मां ने मना कर दिया और डांट दिया। इससे गुस्सा होकर वीरसिंह रिश्तेदारी में चला गया था। बृहस्पतिवार को उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया। उसको मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed