फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When I saw you, I thought... Listeners rejoiced in Shaam-e-Ghazal.

Jhansi News: तुमको देखा तो ख्याल आया... शाम-ए-गजल में आनंदित हुए श्रोता

Thu, 29 Feb 2024 02:43 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 29 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
When I saw you, I thought... Listeners rejoiced in Shaam-e-Ghazal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में आईएमए भवन में शाम-ए-गजल का आयोजन हुआ। इसमें गजल गायकों ने एक से बढ़कर एक मधुर गीत और गजल प्रस्तुत कीं। जिन्हें सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।
कार्यक्रम में चंदन सिंह ने तुमको देखा तो ख्याल आया..., रविकांत दुबे ने तुमने बदले हमसे गिन-गिन के लिए..., दीपक वशिष्ठ ने तुझसे नाराज नहीं जिदंगी.., अभय अग्रवाल ने होश वालों को खबर क्या... गीत गाया। कार्तिक अग्रवाल, सैयद सिराजुद्दीन, सुनील निगम, अविनाश दीक्षित, इंजी. रविकांत दुबे, अजय सिसौदिया, शेर सिंह चौहान, अमित उपाध्याय, डा. सविता दुबे, डाॅ. अनु निगम, महेश विश्वकर्मा, प्रकाश लिखधारी ने प्रस्तुतियां दी। संचालन आनंद सोनी और आभार संस्थापक अध्यक्ष कुमार विपिन अग्रवाल, मुकेश गोयल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अरुण भाटिया, संजय पटवारी, दिलीप सिंघल, अमित तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------


इंदीवर के गीत गुनगुनाए
झांसी। प्रसिद्ध फिल्म गीतकार इंदीवर की याद में क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ एवं युवा शक्ति संगठन के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी हुई। अतिथियों ने इंदीवर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रगति शर्मा ने सरस्वती वंदना की। तत्पश्चात इंदीवर के हिट गीत मेरे देश की धरती..., प्रीत जहां की रीत सदा.. आदि गाए गए। इस मौके पर समाजसेवियों और कवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिव कुमारी राय, अजीत राय, लक्ष्मी राय, रामेश्वर राय, मुकेश सिंघल, सचिन गोस्वामी, अंकित राय, रवीश त्रिपाठी, दीपिका शर्मा, अरुण द्विवेदी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed