Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When father stopped him from consuming gutkha, 10th class student committed suicide

Jhansi News: पिता ने गुटखा खाने से रोका तो 10वीं के छात्र ने दी जान

Sat, 14 Oct 2023 11:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
When father stopped him from consuming gutkha, 10th class student committed suicide
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। एरच थाना इलाके में पिता के गुटखा खाने से मना करने पर इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

एरच के ग्राम गोती निवासी रामअवतार यादव का पुत्र अनेक (17) कक्षा 10 का छात्र था। शुक्रवार की शाम तकरीबन सात बजे पिता ने अनेक से कहा कि तुम स्कूल जाते समय गुटखा खाते हो और समय से स्कूल भी नहीं जाते हो। तुम्हारी काफी शिकायतें मिल रहीं हैं। आगे से किसी भी तरह की गलती सामने आने पर पिटाई होगी। तब अनेक ने पिता को दुबारा गुटखा न खाने और न ही किसी तरह की गलती करने का भरोसा दिया था। इस दौरान अनेक को उसके मामा ने भी फोन पर समझाया था। इसके बाद अनेक घर के बाड़े में बने कमरे में गया और वहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बहन अनन्या भाई को खाना खाने के लिए बुलाने गई तो उसे वह फंदे पर लटका मिला। चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed