{"_id":"66071835b7b5c82d2c080854","slug":"when-family-members-stopped-him-from-selling-the-land-the-young-man-committed-suicide-by-jumping-into-the-well-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-288411-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: परिजनों ने जमीन बेचने से रोका तो युवक ने कुएं में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: परिजनों ने जमीन बेचने से रोका तो युवक ने कुएं में कूदकर दी जान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना थाना इलाके में एक युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने हिस्से की जमीन बेचना चाह रहा था, परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। इसे लेकर उसका आए दिन परिजनों से विवाद होता था। इसी बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई।
बबीना थाना इलाके के ग्राम सिमरावारी निवासी राजू राजपूत (33) ट्रैक्टर चलाता था। भाई ज्ञान सिंह और साले महेंद्र सिंह ने बताया कि राजू नशे का आदी था। उसके हिस्से में सिर्फ आठ डिसमिल जमीन थी। इस जमीन को भी वह बेचना चाहता था, जबकि घरवाले इसके लिए राजी नहीं थे। उन्हें डर था कि जमीन बेचकर मिलने वाली रकम को राजू नशे में बर्बाद कर देगा। इसे लेकर उसका परिवार के लोगों से विवाद भी चल रहा था। गुस्से में वह चार दिन पहले घर से निकल गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। इसी बीच बृहस्पतिवार की दोपहर वह घर से लगभग छह किमी दूर खजराहा गांव के एक खेत में बने कुएं में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। राजू के कुएं में कूदने के बाद आसपास के लाेग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। तब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके बाद मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई। फोटो देखकर राजू के परिजन मौके पर पहुंचे। बता दें कि मृतक का 11 साल का बेटा आयुष और पांच साल की बेटी तनु है। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।