{"_id":"6239f8274fa8cc21f61b93e3","slug":"wheat-will-be-procured-from-april-1-at-42-centers-in-the-district-jhansi-news-jhs217157794","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 42 केंद्रों पर एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 42 केंद्रों पर एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
झांसी। जनपद में एक अप्रैल से 42 केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू होगी। गेहूूं 2,015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। अपनी उपज बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
गेहूं खरीद के लिए 10 केंद्र विपणन शाखा, 20 पीसीएफ और दो भारतीय खाद्य निगम द्वारा खोले जा रहे हैं। क्रय केंद्र शुरू करने के लिए अन्य एजेंसियों से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं। गेहूं बेचने के लिए किसानों को विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। एसएमएस के जरिये आए ओटीपी नंबर से पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होगी। पंजीयन के दौरान किसान खतौनी खाता संख्या ध्यान से भरें। जमीन के कुल रकबे के साथ बुवाई का रकवा भी दर्ज करना होगा।
संयुक्त भूमि होने पर पंजीयन में हिस्सेदारी भी दर्ज करनी होगी। इसके अलावा किसान आधार कार्ड संख्या, आधार में अंकित नाम भी सही से दर्ज करेंगे, अन्यथा भुगतान में परेशानी हो सकती है। किसानों को भुगतान उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
समर्थन मूल्य का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक किसान खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। इससे बिक्री के दौरान उन्हें परेशानी नहीं उठानी होगी। बिक्री के समय किसान के स्वयं उपस्थित न होता है तो उसे पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य का विवरण एवं आधार अनिवार्य रूप से फीड करना होगा।
- रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी