फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wheat Procurement Today, Control Room Ready

गेहूं खरीद आज से, कंट्रोल रूम तैयार

Sat, 01 Apr 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Wheat Procurement Today, Control Room Ready
गेहूं क्रय केंद्र - फोटो : demo
गेहूं की खरीद शनिवार से शुरू हो जाएगी। जिले में गेहूं खरीदने के लिए 97 केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को क्रय केंद्र पर किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां पर शिकायत करने पर किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सकेगा। खरीद की रिपोर्ट रोज लखनऊ मुख्यालय भेजी जाएगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 1625 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता एके पांडेय ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2017-18 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहूं की खरीद के लिए पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं खरीद केंद्रों के संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 0510-2470315 है। यह कंट्रोल रूम प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक संचालित होगा। नियंत्रण कक्ष का प्रभारी क्षेत्रीय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता प्रवीण कुमार को नामित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों नियमानुसार पंजीकृत उन्हें अवगत कराएंगे। यदि प्रभारी अवकाश पर जाते हैं तो उनके स्थान पर अपर जिला सहकारी अधिकारी विनय तिवारी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा आरएफसी में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। 
विज्ञापन


इनकी लगाई गई ड्यूटी
वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार कुशवाहा सोमवार व मंगलवार को ड्यूटी पर रहेंगे। इनके सहयोगी नरेंद्र कुमार होंगे। बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रमोद कुशवाहा ड्यूटी पर रहेंगे। इनके सहयोगी इनायत उल्ला रहेंगे। इसी तरह शुक्रवार और शनिवार को अजय श्रीवास्तव ड्यूटी करेंगे। उनके सहयोगी लखपतराम रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएफसी कंट्रोल रूम बना
संभागीय खाद्य नियंत्रक हरनाम सिंह ने गेहूं खरीद की प्रतिदिन रिपोर्ट की जानकारी करने, खरीद की प्रगति, निस्तारण की समस्या का समाधान करने के लिए और प्रतिदिन की रिपोर्ट आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ भेजने के लिए गेहूं खरीद नियंत्रण कक्ष/ खरीद प्रकोष्ठ की स्थापना कर दी है। इसमें कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है, जो खरीद होने तक जारी रहेगी। लिपिक कैलाश नारायण मोबाइल नंबर 9889233545, हेमराज रायकवार मोबाइल नंबर 9454065375 व वाटर मैन अजीत कुमार मोबाइल नंबर 8400801153 की ड्यूटी सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक के लिए लगाई गई है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 0510-2452254 है। यदि कोई ई- मेल से शिकायत करना चाहता है तो rfcjhansi23@gmail.com पर सूचना दे सकता है।


चुनौती साबित होगा काम
गेहूं खरीद की आनलाइन अपडेटिंग करना कर्मचारियों के लिए चुनौती साबित होगा, क्योंकि एक तो सभी खरीद केंद्रों पर कंप्यूटर की उपलब्धता तथा दूसरे सभी गांवों में इंटरनेट कनेक्टीविटी सही तरीके से मिल पाना काफी कठिन लग रहा है। प्रतिदिन गेहूं खरीद यदि लॉक नहीं की जाएगी, तो अगले दिन उस केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हो पाएगी। ऐसे में यह कार्य काफी चुनौती भरा होगा। इसके अलावा बोरों की सिलाई का काम भी चुनौती बनेगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि गेहूं खरीद के बाद बोरा की सिलाई मशीन से की जाए, लेकिन जिन गांवों में लाइट की दिक्कत होगी, उन केंद्राें पर कर्मचारियों को परेशानी से जूझना पड़ेगा। इसके लिए पीसीएफ ने मैनेजिंग डायरेक्टर से इसके लिए निर्देशन मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed