फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   What kind of security system is this: 436 are needed, only 92 guards are deployed

ये कैसी सुरक्षा व्यवस्था : जरूरत 436 की, तैनात है सिर्फ 92 गार्ड

Tue, 03 Sep 2024 06:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
What kind of security system is this: 436 are needed, only 92 guards are deployed
- मेडिकल कॉलेज प्राचार्य बोले -344 गार्ड और तैनात करने की रिपोर्ट शासन को भेज दी है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भले ही मेडिकल कॉलेज परिसर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है मगर अमल नहीं हुआ। वजह है गार्ड की संख्या में कमी होना। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अधिकांश गार्डों से लगातार पेट्रोलिंग कराकर काम चलाया जा रहा है।
कोलकाता में महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या पर रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल की। कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रदर्शन किया गया। इस पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर परिसर व बालिका छात्रावासों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

समिति ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की पूरी रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंप दी है, जिसके अनुसार सुरक्षा करने के लिए 344 गार्ड की और जरूरत है।
बेमियादी हड़ताल के दौरान छात्राओं ने छात्रावास से कॉलेज आने के दौरान कई बार अभद्रता होने की शिकायत भी की थी। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि कॉलेज परिसर की सुरक्षा के लिए कुल 436 सिक्योरिटी गार्ड चाहिए। 92 वर्तमान में तैनात हैं और 344 को तैनात करने की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed