फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   What happened to Jhansi Police: Five sensational killings are not disclosed

पांच हत्याओं का खुलासा कर पाने में पुलिस नाकाम

Tue, 26 Oct 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
What happened to Jhansi Police: Five sensational killings are not disclosed
झांसी। पिछले करीब एक माह के दौरान जनपद में हत्या की एक के बाद एक कई वारदातें हुईं लेकिन, झांसी पुलिस इनका खुलासा करने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। प्रेमनगर इलाके में हुए सनसनीखेज यादव दंपती के हत्याकांड का करीब पच्चीस दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। उसकी तफ्तीश सिर्फ यादव दंपती के परिजनों तक ही उलझी है। पुलिस दंपती के पैसों के लेन-देन का ब्यौरा भी नहीं जुटा सकी जबकि पुलिस अफसर इसे एक अहम कड़ी बता रहे थे। इसी तरह दूसरे हत्याकांड का भी पुलिस खुलासा कर पाने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के सिद्ध की टोरिया इलाके में 30 सितंबर की रात डेयरी संचालक बलवीर यादव एवं उसकी पत्नी अंजू की कुल्हाड़ी से रात में सोते समय निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से हत्यारे पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की आशंका जताई गई कि हत्या से पहले पति-पत्नी को कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया। जांच के लिए दोनों का विसरा बिजौली स्थित प्रयोगशाला भिजवा दिया गया लेकिन, अभी तक पुलिस यह रिपोर्ट हासिल नहीं कर सकी है। पुलिस के लिए चुनौती बने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ, स्वॉट टीम के साथ जनपद के तेज-तर्रार समझे जाने वाले इंस्पेक्टरों की फौज लगाई गई लेकिन, पच्चीस दिन बाद भी पुलिस की जांच एक ही जगह ठहरी हुई है। इसी तरह 30 सितंबर को ही प्रेमनगर थाना के श्रीनगर इलाके में विजय विश्वकर्मा नामक युवक की हत्या करके उसका शव पेड़ में लटका दिया गया। इस मामले में आपसी रंजिश उभरकर सामने आई लेकिन, इसके बावजूद पुलिस इस मामले का भी खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को थाना टोड़ीफतेहपुर के बिजौरा इलाके में पत्नी के सामने उसके पति लोकेंद्र पटेल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना स्थल पर ही लोकेंद्र की मौत हो गई। हत्यारे मौके से फरार हो गए। इन हत्यारों तक भी पुलिस अभी तक नहीं पहुंच सकी है। इसी तरह गुरसराय इलाके के मोदी चौराहा के पास पच्चीसा इलाका निवासी नरेश सोनी के पुत्र राहुल सोनी की अज्ञात बदमाशों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी थी। राहुल बीएड का छात्र था। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग से लेकर दूसरे तमाम बिंदूओं को लेकर पड़ताल शुरू की लेकिन, करीब बीस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी मामलों के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही इनका खुलासा कर दिया जाएगा। श्रीनगर वाले मामले में हत्या के बजाए युवक की आत्महत्या की बात सामने आई है।
शिवहरि मीना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed