फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   whaet payment remain

किसानों को गेहूं उपज का नहीं मिला 15 करोड़ का बकाया

Sun, 02 Aug 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
whaet payment remain
whaet payment remain
झांसी। रबी खरीद खत्म हुए करीब एक माह से अधिक का समय बीत गया लेकिन, मंडल में किसानों को अभी 15 करोड़ रुपये से अधिक की भारी-भरकम रकम खरीद एजेंसियों ने नहीं चुकाई। जबकि सरकार की ओर से 72 घंटे के भीतर भुगतान कराने का दावा किया गया था। सबसे अधिक बकाया पीसीएफ का है। परेशान किसान पीसीएफ का चक्कर काट रहे लेकिन, उनको भुगतान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इस साल लॉकडाउन की वजह से गेहूं खरीद काफी विलंब से शुरू हुई थी। खरीद भी पिछले वर्ष के मुकाबले कम हुई। पूरे झांसी मंडल में 220 खरीद केंद्रों के जरिए इस बार 40334 किसानों से कुल 231136.56 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। खरीद शुरू होने से पहले ही सरकार की ओर से दावा किया गया कि खरीद होने के 72 घंटे के भीतर किसानों के खाते में पैसे पहुंचा दिए जाएंगे। लेकिन, यह दावे हवा-हवाई अधिक नजर आए। खरीद के दौरान भी किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान नहीं मिला। वहीं, अब जब खरीद प्रक्रिया खत्म हुए करीब एक माह से अधिक का समय बीत गया, फिर भी किसानों का कुल 1546.68 लाख रुपया बकाया है। इनमें सबसे अधिक 1494.30 बकाया पीसीएफ का है।
विज्ञापन

इसी तरह नैफेड ने भी 52.37 लाख रुपया अभी तक किसानों को नहीं चुकाया है। जनपद वार अगर देेखा जाए तब सबसे अधिक बकाया 710.75 लाख रुपया झांसी जनपद में बकाया है। यहां कुल 12368 किसानों से खरीद की गई थी। इसी तरह जालौन जनपद में 226.54 लाख रुपया एवं ललितपुर जनपद में 609.38 लाख रुपया किसानों का बकाया है। तीनों जनपदों में भी सबसे अधिक पीसीएफ ने ही बकाया कर रखा है। उधर, पैसा न मिलने से परेशान किसान रोजाना पीसीएफ एवं खाद विभाग के अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। इन दिनों खरीफ बुवाई का सीजन जोरों पर चल रहा है। किसानों को पैसों की जरूरत है लेकिन, खरीद एजेंसियां पैसा ही दबाए बैठी हैं। अफसरों का कहना है कोरोना की वजह से कुछ दिनों के लिए ऑफिस बंद रहे लेकिन, एक माह बाद भी भुगतान न होने का जवाब उनके पास नहीं है। सरकार का 72 घंटे के भीतर भुगतान कराने का दावा भी काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान में कुछ समस्या आ रही है। संबंधित विभाग में कई कर्मचारी कोरोना प्रभावित हो गए थे। इस वजह से ऑफिस कुछ दिन बंद था। अब जल्दी से जल्दी भुगतान कराया जाएगा।
नरेंद्र कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed