फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Welcome to Tokyo Olympics Awareness Relay

टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का हुआ स्वागत

Wed, 28 Jul 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Tokyo Olympics Awareness Relay
झांसी। टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए खेल निदेशालय और खेल जगत फाउंडेशन की ओर से निकाली गई ओलंपिक जागरूकता रिले का मंगलवार को झांसी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रिले में शामिल खिलाड़ियों ने हीरोज ग्राउंड स्थित मेजर ध्यानचंद की समाधि पर पुष्प अर्पित कर पुरानी यादों को साझा कर महोबा के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश युवा कल्याण विभाग, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन, प्रदेशीय खेल संघों, नेहरू युवा केंद्र संगठन के निर्देशन में निकाली जाने वाली मशाल रिले 3625 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 51 जिलों का सफर तय करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने कहा कि खेलों का महाकुंभ ओलंपिक 23 जुलाई से सात अगस्त तक जापान के शहर टोक्यो में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भारतीय दल के प्रोत्साहन के आम जन मानस की सहभागिता आवश्यक है। भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है। रिले के झांसी पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप सरावगी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खाण्डेकर, एथलेटिक्स संघ के सचिन अर्जुन सिंह, संजीव सरावगी, जिला कबड्डी संघ के सचिव प्रेम सिंह यादव, जिला मलखंभ संघ के रवि सिंह, युवा कल्याण के धर्मेंद्र कुमार व हसरत आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed