फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Weather next week turnaround and beat

अगले हफ्ते पलटी मारेगा मौसम

Sat, 07 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Weather next week turnaround and beat
winter jhansi - फोटो : demo
पहाड़ों की ओर से आने वाली हवा का वेग कमजोर पड़ जाने की वजह से तापमान बढ़ गया है। हालत यह है कि दिन में गर्म कपड़े शरीर पर बोझ लगने लगे हैं। रात में भी हल्की सर्दी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह मौसम पलटी मारेगा और सर्दी बढ़ेगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


इन दिनों पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछी हुई है, जिससे खूब सर्दी हो रही है। लेकिन, यहां पिछले चार - पांच दिनों से मौसम का मिजाज एकदम जुदा है। दिन में तेज धूप खिल रही है और हवा भी मंद है, जिससे गर्मी का अहसास हो रहा है। रात में भी सर्दी हल्की है। मौसम वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि सर्दी पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा से बढ़ती है। इन दिनों हवा का वेग ताकतवर नहीं है। उस पर तेज धूप खिलने की वजह से गर्मी का अहसास हो रहा है। लेकिन, अगले सप्ताह सर्दी रहेगी। अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान भी गिरेगा। हवा का दबाव भी ठीक रहेगा। आसमान में हल्के - मध्यम बादल भी छाए रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


करें हल्की सिंचाई 
क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र ने किसानों को सरसों में हल्की सिंचाई की सलाह दी है। जबकि, चना, मटर, मसूर में बौछार विधि से सिंचाई की सलाह दी गई है। इसके अलावा मौसम के उतार - चढ़ाव की वजह से सरसों, मसूर व अन्य फसलों में माहू कीट के प्रकोप की संभावना है। इससे बचाव के लिए किसान सवा लीटर मोनोक्रोटोफास 600 लीटर पानी में मिलाकर खेतों में छिड़काव करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed