फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wear a garland to Shri Raghuvar Komal Kamalnayan...

श्री रघुवर कोमल कमलनयन को पहनाओ वरमाला...

Sat, 09 Oct 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Wear a garland to Shri Raghuvar Komal Kamalnayan...
झांसी। सदर बाजार की रामलीला में शुक्रवार को धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। शिवजी का धनुष भंग होने के बाद बधाई गीतों के बीच सीता जी श्रीराम को वरमाला पहनाई।
विज्ञापन

सदर बाजार मंचन में राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए प्रतिज्ञा करते हैं कि जो वीर शिव धनुष को उठाकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से वह अपनी पुत्री का विवाह करेंगे। स्वयंवर में आए कई राज्यों के राजा व राजकुमार धनुष को उठा तक नहीं पाते हैं। इस दौरान गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पर श्रीराम धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाते हैं। इससे धनुष भंग हो जाता है। मंगल गीतों के बीच सीता जी प्रभु श्रीराम को वरमाला पहना देती हैं। इधर, शिव धनुष के भंग होने की आवाज से भगवान परशुराम राजा जनक जी के दरबार में पहुंचते हैं। यहां उनका लक्ष्मण से तीखा संवाद होता है। प्रभु श्रीराम परशुराम जी को अपना परिचय देते हैं। इसके बाद परशुराम जी उन्हें आशीर्वाद प्रदान कर वापस महेंद्र गिरी पर्वत पर तप करने के लिए चले जाते हैं। मंचन के अवसर पर विकास खत्री, अर्जुन यादव, राकेश शर्मा, राघवेंद्र राय, टिंकल जैन, देवेंद्र साहू, दामोदर साहू, राजीव चौरसिया आदि मौजूद रहे।
बड़ा बाजार : सीता जी और लक्ष्मण के साथ वनवास को चले श्रीराम
झांसी। बड़ा बाजार की रामलीला में राजा दशरथ श्रीराम के राज्यभिषेक की तैयारी करते हैं। इस पर मंथरा रानी कैकेयी को भड़काती है। राजा दशरथ से उन दो वचनों को पूरा कराने के लिए कहती है, जो उन्होंने देवासुर संग्राम में कैकेयी को दिए थे। इधर राजा दशरथ को पता चलता है कि कैकेयी कोप भवन में है। वह उन्हें मनाने पहुंचते हैं। इस पर वह श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को अयोध्या का राजा बनाने की मांग करती है। इधर कैकेयी के वचनों की बात श्रीराम तक पहुंचती है और वह पिता के वचनों को पूरा करने के लिए वनवास जाने का निर्णय लेते हैं। इससे संपूर्ण अयोध्या दुखी हो जाती है। श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास को जाते हैं। मंचन के अवसर पर अरुण द्विवेदी, भरत राय, ओम तिवारी, संजय दोसाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बरात
झांसी। सदर बाजार की रामलीला के मंचन में शनिवार को भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न की दूल्हा स्वरूप में भव्य बरात निकाली जाएगी। यह बरात शाम छह बजे से प्रारंभ होगी। इसमें उरई के बहुरूपिया कलाकार, जबलपुर का अखाड़ा, बीना के ढोल वादक एवं शेर पार्टी अपने आकर्षक करतब दिखाएगी। बरात का जगह-जगह भव्य स्वागत व पुष्पवर्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed