{"_id":"620aaf1d66ef25751d42fa0b","slug":"we-say-ram-ram-they-do-tent-ten-narottam-jhansi-news-jhs214928456","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम कहते हैं राम-राम, वो करते हैं टें-टें: नरोत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम कहते हैं राम-राम, वो करते हैं टें-टें: नरोत्तम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में झांसी आए मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सपा की भाजपा से दूर- दूर तक तुलना नहीं की जा सकती है। हम राम-राम कहते हैं और वे टें-टें करते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मंदी की चपेट में है। उप्र के चुनाव में कांग्रेस को चार सीटें भी मिल जाएं तो बहुत होगा।
भाजपा नेता अनिल सुडे़ले के आवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए नरोत्तम ने कहा कि भाजपा के पास मोदी जैसा वैश्विक और योगी जैसा राष्ट्रीय नेतृत्व है। फिर से उप्र में लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। शांति और सौहार्द का वातावरण भाजपा ही ला सकती है। किसी दूसरे दल की सरकार बनने पर प्रदेश का शांति और सौहार्द स्वत: समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर से बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश से जनता को कोई उम्मीद नहीं है। लोग सपा सरकार का काम देख चुके हैं। झांसी में चारों सीटों पर चुनाव भाजपा के पक्ष में एकतरफा है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक के हिजाब का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जो निर्णय आएगा, उसे सभी को मानना चाहिए।
इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश साहू, रानू देवलिया, राकेश भार्गव, सियाराम शरण चतुर्वेदी, राघव वर्मा, राकेश भार्गव, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।