फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   We didn't write anything in the copy... It's a challenge, pass it and show it

Jhansi News: कॉपी में तो हमने कुछ लिखा नहीं...चैलेंज है, पास करके दिखाओ

Fri, 24 Mar 2023 11:25 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 24 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
We didn't write anything in the copy... It's a challenge, pass it and show it
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों को कई परीक्षार्थी पास करने के लिए चैलेंज कर रहे हैं। ऐसे चैलेंज नोट कॉपियों में खूब निकल रहे हैं। वहीं, कई कॉपियों में तो 100, 200 के नोट भी मिल रहे हैं। परीक्षार्थी लिख रहे हैं कि कॉपी में तो हमने कुछ लिखा नहीं...चैलेंज है, पास करके दिखाआे।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियां जांच रहे परीक्षकों ने बताया कि कई परीक्षार्थियों ने कॉपी में बहुत ही कम लिखा है। एक परीक्षक ने बताया कि ऐसे कई छात्र-छात्राओं ने पास करने के लिए कॉपी में चैलेंज नोट लिखा है। एक छात्र ने लिखा है कि कॉपी में तो मैं कुछ नहीं लिखूंगा, दम है तो पास करके दिखाओ। वहीं, दूसरे छात्र ने लिखा है कि अगर पास कर दिया तो आप हमारे जीजा और फेल किया तो हम आपके जीजा। सोच लो इज्जत देनी है या लेनी है। एक परीक्षार्थी ने लिखा है कि लिखने वालों को सभी पास कर देते हैं, आप में दम है तो बिना लिखने वाले को पास करके दिखाओ।
विज्ञापन

परीक्षक ने बताया कि कई कठिन विषय जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में परीक्षार्थी मुश्किल से पास हो रहे हैं। एक और परीक्षक ने बताया कि उन्होंने बीते रोज जितनी कॉपियां जांचीं उनमें से सिर्फ एक परीक्षार्थी पास था, बाकी सब फेल थे, उन्होंने कॉपियों में कुछ लिखा ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई परीक्षकों ने बताया कि उनको कॉपियां जांचते समय 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये के नोट मिल रहे हैं। उसके नीचे यह नोट भी लिखा मिल रहा है कि अब तो पैसे भी मिल गए प्लीज, पास कर देना। वहीं, एक अन्य परीक्षक ने बताया कि एक छात्रा ने लिखा है कि सर, मैं पैसे इसलिए नहीं रख रही क्योंकि कॉलेज वाले निकाल लेते हैं। लेकिन, ये मेरा नंबर है आप मुझे कॉल करना मैं आपको ऑनलाइन ट्रांसफर कर दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed